कोविड- 19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनता को करने होंगे नियम फॉलो - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 8 April 2020

कोविड- 19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनता को करने होंगे नियम फॉलो

लखनऊ---------उत्तर प्रदेश लॉक डाउन जारी रहने के बीच सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया है कि फेस कवर पहनने को अपनी आदत में लोग सम्मिलित कर कोविड-19 को जड़ से उखाड़ने में प्रदेश सरकार के जन हितार्थ किए जा रहे प्रयासों को समर्थन प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 से बचाव और इसकी रोकथाम हेतु तत्परता से सेवारत है। सरकार व शासन स्तर पर इस संबंध में त्वरित निर्णय लेकर हर स्तर पर युद्ध स्तरीय कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कोविड-19 के संबंध में उच्चस्तरीय विषय विशेषज्ञों से प्राप्त परामर्शी को जन सामान्य तक समय-समय पर पहुंचाया जा रहा है।

निकलते समय अनिवार्य रूप से "फेस कवर" पहनने को अपनी आदत में सम्मिलित कर कोविड-19 को जड़ से उखाड़ने में भारत सरकार के जन हितार्थ किए जा रहे प्रयासों को समर्थन प्रदान करें। अपनी नाक और मुंह को ढककर हम संकमण से बचने में काफी हद तक कामयाब हो सकते हैं। यह उपयुक्त होगा कि आप किसी साफ कपड़े से स्वयं ही तीन पर्तो वाला "फेस कवर" बना लें। जिसे साबुन से सफाई से धोकर पुनः प्रयोग मे लाया जा सकता हो। "फेस कवर" को प्रयोग में लाने के बाद इसे अच्छी तरह से साफ करना न भूलें तथा कभी भी उपयोग में लाया हुआ "फेस कवर" बिना साबुन से अच्छी तरह साफ किये न पहने। यदि आपके पास ऐसा "फेस कवर" उपलब्ध न हो तो गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि को भी लपेट कर मुह और नाक को ढका जा सकता है। सभी लोग इसमें अपना सहयोग प्रदान कर सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास को बल प्रदान कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages