सी. एम.की टीम-11 के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण पर समीक्षा बैठक प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा -योगी आदित्यनाथ - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 17 April 2020

सी. एम.की टीम-11 के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण पर समीक्षा बैठक प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा -योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश------:लखनऊ वैश्विक महामारी व जानलेवा 
कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने की लिए प्रदेश की जनता के साथ दिन-रात खड़े सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना पॉजिटिव के साथ इससे संक्रमित तथा बचे लोगों के लिए हर श्रेणी की तैयारी कर रखी है। रोज अपनी कोर टीम के साथ बैठक करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदेश में कहीं पर भी कोई भूखा न रहे। वितरण प्रणाली को लगातार बेहतर करें। जिससे ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय, लोकभवन में कोर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण पर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि लॉकडाउन और इसमें ही हॉटस्पॉट के रेड जोन में इसका बेहद सख्ती से पालन हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हाट स्पॉट बस्तियों में 1648 डोर स्टेप डिलेवरी मिल्क बूथ/मैन ने दूध वितरित किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी के पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे खाद्यान्न अवश्य मिले। उन्होंने घुमंतू लोगों तक को भी भोजन और राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश में पीडीएस की 30 जून तक बेहद कठिन तथा बड़ी परीक्षा है। इसमें हमको खरा उतरना ही होगा। प्रदेश के सभी लोग स्वस्थ रहें, उनका स्वास्थ्य सदैव उत्तम रहे। यही हमारी सरकार का प्रयास है।  

No comments:

Post a Comment

Pages