भाजपा नेत्री से छेड़खानी के विरोध में निष्कासित भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध लिखा मुकदमा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 12 June 2020

भाजपा नेत्री से छेड़खानी के विरोध में निष्कासित भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध लिखा मुकदमा

जालौनउरई--------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर स्तरीय पदाधिकारी के साथ छेड़खानी के मामले में गुरुवार को कोतवाली उरई में दों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित भाजपा के पदाधिकारी थे, लेकिन पीड़ित नेत्री की शिकायत पर उनके खिलाफ पार्टी स्तर पर जांच करायी गई। जांच कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब उनके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता महिला नेत्री द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के बाद पीड़ित नेत्री ने जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह से दोनों के विरुद्ध शिकायत की थी। जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी स्तर पर जांच कराये जाने के बाद रामू गुप्ता व प्रेम वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद पीड़ित नेत्री ने आरोपितों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द जांच पूरी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages