तीन चोरों सहित18 पुलिसकर्मियों की कोविड-19 की जांच - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 23 April 2020

तीन चोरों सहित18 पुलिसकर्मियों की कोविड-19 की जांच


लखनऊ---------:उत्तर प्रदेश बरेली 
हॉटस्‍पाट सुभाषनगर में ड़यूटी करने वाले 18 पुलिस कर्मियों स‍ह‍ित चोरों की भी जांच हो रही हैं। जिसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने सभी के सैम्‍पल ले लिए हैं। सुभाषनगर में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना से संक्रम‍ित निकले थे। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे सुभाषनगर को सील करते हुए उसे हॉट स्‍पाट घोष‍ित कर दिया था। इसके अलावा कोरोना संक्रम‍ित घर में चोरी करने वाले चोरों सह‍ित क्षेत्र में सर्वे करने वाले स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की भी जांच कराई जा रही है।

पिछले एक महीने में बाहर ड्यूटी से या फिर छुट्टी से लौटकर शहर आने वाले बीस पुलिस कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। तीन सौ बेड के अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्क्रीनिंग की। इसमें दो कर्मचारी 28 दिन पहले ही शहर लौट आए थे। इसलिए डॉक्टरों ने 18 पुलिस कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए। इसके अलावा भोजीपुरा से छह लोगों को एंबुलेंस उठाकर लाई। वे उत्तराखंड और नेपाल से आए थे। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के अनुसार बुधवार को सैंपल जांच को आइवीआरआइ भेजे जाएंगे। सुभाषनगर क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मचारियों की भी जांच करवाई जाएगी। मंगलवार को भेजे गए 67 लोगों के सैंपल में से 39 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। बाकी की जांच नहीं हो पाई है। इसमें बिथरी चैनपुर के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित (अब स्वस्थ) लोगों के घर में चोरी करने वाले तीन आरोपितों का भी सैंपल लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद घर में सैनिटाइजेशन करवा दिया था। एहतियातन चोरी के आरोपितों का भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages