डीएम एसपी के कड़े तेवर लोगों को हेलमेट व मास्क ना लगाना पड़ा भारी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 23 April 2020

डीएम एसपी के कड़े तेवर लोगों को हेलमेट व मास्क ना लगाना पड़ा भारी

जालौन उरई---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड- 19 को मद्देनजर रखते हुए लॉक डाउन 2 के9वे दिन जनपद जालौन मुख्यालय उरई में कोच मोटर स्टैंड पर डीएम-एसपी ने संभाली कमान 
 लॉक डाउन में हेलमेट न लगाना वाहन चालको को भारी पड़ गया और उनके विरूद्व की गई कार्यवाहीं जबकि बार-बार निर्देश दिए जा रहें है इसका पालन अवश्य करें ताकि सुरक्षित होकर सड़को पर चल सकें। इतना हीं नहीं जिन्होने मास्क नहीं लगाया वों भी धरे गए। 
आज जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा.सतीश कुमार ने कोंच वस स्टैंड पर सुबह से ही मोर्चा खोल दिया और वाहनो को पकड़वाकर कार्यवाहीं भी कराई ताकि लोग सीख लें सकें कि बिना हेलमेट के चलाने का मतलब है कि चालान निश्चित होगा। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई दलील नहीं चलेंगी। घर से निकलें है तो हेलमेट लगाए। यह निर्देश विगत वर्ष से लगातार दिए जा रहें है जिसके लिए यातायात माह में भी कई गोष्ठियां की गई, शहर में रैलियां आयोजित हुई, परिचय-पंपलेट भी बंटे, परिवहन एवं स्कूलों के माध्यम से गोष्ठियां भी आयेाजित हुई फिर भी लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहें है। उन्होने यह भी कहा कि लोग चश्मा पहनना नहीं भूलते लेकिन हेलमेट पहनना जरूर भूल जाते है इस तरह की बात विगत महीने में कई गोष्ठियां में उन्होने कहीं। वहीं उन्होने कहा कि कोरोना जैसी घातक बीमारी का अभी तक कोई भी इलाज नहीं बना है इसके लिए प्रयास जरूरी है जितना जरूरी हेलमेट है उतना जरूरी मास्क लगाना भी है। सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और अगर जरूरी हो तो ही बाजार निकलें अन्यथा अपने घरों में लक्ष्मण रेखा का पालन करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी लोगो से कहा कि बिना हेलमेट के रोड पर चलने वालों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जायेंगी इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए है। विगत दिनो से जिस तरह से सख्ती बढ़ी है उससे लगने लगा है कि कहीं न कहीं अब लोगो में भय व्याप्त हो गया है और जो जरूरी होता है उसके लिए लोग अब बाहर निकलने का प्रयास करते है। निश्चित रूप से यह जनता के हित में है। बार-बार निर्देशों के बाबजूद जब कार्यवाहीं नहीं होती है तो फिर मजबूरन चालान की स्थिति पैदा होती है। वही आटा थाना में गरीब-जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पालन करें। 

No comments:

Post a Comment

Pages