पिटाई से त्रस्त युवक फांसी पर झूला मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 8 April 2020

पिटाई से त्रस्त युवक फांसी पर झूला मौत

जालौन उरई --------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद में एक युवक  ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी कुठौंद  हाजीपुर गांव में पिटाई से आहत एक16 वर्षीय किशोर ने पेड़ से फंदा लगाकर  अपनी यह लीला समाप्त कर ली जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव यमुना में प्रवाह कर दिया। परिजनों ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

गांव निवासी रामबली का 16 वर्षीय पुत्र शिवम सोमवार शाम एकाएक घर से गायब हो गया। देर रात होने पर परिजन तलाश में जुटे। गांव के लोग भी उनकी मदद में खोजबीन करने लगे। देर रात गांव के बाहर पेड़ पर उसका फांसी पर लटका शव मिला। परिजनों ने किसी वजह से खुदकशी करने की बात समझ उसका शव नदी में प्रवाहित कर दिया। मंगलवार दोपहर पता चला कि गांव के ही एक युवक ने शिवम के साथ मारपीट की थी। पिटाई से आहत बेटे द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात कहते हुए पिता ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages