रविवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर गली मोहल्ले ठीक नौ बजे दीए और मोमबत्ती की रोशनी से रोशन हो गए। हर घर में लोग सामाजिक दूरी बनाए हुए एकत्रित हुए और घर की बाउंड्री व बालकनी पर दीए रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। नौ मिनट तक हर कोई मौन व्रत लिए नजर आया। पूरे शहर में दीपावली जैसा नजारा था। लोगों ने दिखाया कि वे इस महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। यह सामूहिक रूप से किया गया प्रकाश आपदा का अंत कर देगा। लोगों में इतना अधिक उत्साह था कि जैसे वे सभी योद्धा की तरह जंग में खड़े हों। मोहल्ला बघोरा में लोगों का पूरा परिवार एक साथ बालकनी में खड़ा था। ठीक नौ बजे उनके बच्चे और घर के सभी सदस्य हाथ में दीए लेकर आए और छत की बाउंड्री में रखकर उनको प्रकाशवान किया। पूरे मोहल्ले में लगभग इसी तरह का नजारा था। मोहल्ला पाठकपुरा में सभी लोग अपनी छतों पर नौ बजे के कुछ मिनट पहले ही तैयार खड़े थे। जैसे ही घड़ी ने नौ बजने का संकेत किया तो सभी ने दीपक और मोमबत्तियां जलाकर प्रकाश फैलाया। लग रहा था कि हर कोई दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। दीपावली की तरह मना उत्सव, खूब हुई आतिशबाजी
उरई -----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन विश्व में करोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में लोगों का आत्मबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक घर की बालकनी या बाहर दीए जलाकर ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की थी। उनकी बात को ध्यान में रखते हुए लोगों ने बताए गए समय पर घरों में दीपक जलाए। अप्रैल के महीने में दीपावली का नजारा दिखाई दिया। यही सामूहिक प्रकाश पुंज महामारी के अंधकार को भेदेगा।
रात 9 बजते ही लोगों ने अपने अपने घरों की लाइटें बंद कर दीपक व मोमबत्ती जलाकर छत व घरों की बालकनी में पहुंच गए और फिर जमकर आतिशाबाजी की, ऐसा लग रहा था जैसे दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। हर किसी ने इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की
No comments:
Post a Comment