दबंग भाजपा नेता व उसके भाई ने पूर्व प्रधान व सपा नेता पर बरसाई गोलियां दो की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 4 April 2020

दबंग भाजपा नेता व उसके भाई ने पूर्व प्रधान व सपा नेता पर बरसाई गोलियां दो की मौत

लखनऊ---------: उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ पूरे सूबे में कोरोना वायरस के कारण Lockdown के दावे कर रही है, वहीँ प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  गोंडा जिले के उमरी-बेगमगंज थाना क्षेत्र में दबंग भाजपा नेता अतुल सिंह और उसके भाई ने पूर्व प्रधान व सपा नेता देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह,उनके भाई सहित कई अन्य पर दिनदहाड़े सीधे फायर झोंक दिया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पूर्व प्रधान ठाकुर देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक की मौत हो गई यह घटना परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव में शुक्रवार शाम को हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अतुल सिंह और उसके भाई समेत कई लोगों ने सपा नेताओं पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनरेगा मजदूरों के खातों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जो 1000 रूपये की मदद राशि भेजी गयी, उसे प्रधान पुत्र व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह ने मजदूरों के खातों से धोखे से निकलवाकर उन्हें मात्र 100-200 रूपये देकर भगा दिया, जो अपनी शिकायत लेकर पूर्व प्रधान लाठी सिंह के पास पहुंचे थे। जिसके बाद सपा नेता विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह ने मजदूरों के वीडियो को फेसबुक पर दाल दिया, जिससे नाराज अतुल सिंह और उसके भाई व समर्थकों ने सपा नेताओं पर घात लगाकर हमला कर दिया।

वहीँ सपा नेता विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है तथा अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। विजय सिंह टिंटू लखनऊ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता रहे हैं तथा विगत कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक आर.के नैयर सहित थाना इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages