लखनऊ-------: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन 4 के 10वे दिन आज इटावा हाईवे पर हादसो का सिलसिला थम नहीं रहा है।आज बुधवार की भोर पहर बकेवर के पास नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया, ट्रक में बोलेरो टकराने से मां व दो बेटों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बोलेरो सवार बेटी की शादी के लिए छत्तीसगढ़ से कासगंज जा रहे थे।
मूलरूप से कासगंज के धरना निनावा गांव के रहने वाले राजाराम राजपूत छत्तीसगढ़ के राजनाद मे परिवार के साथ रहते हैं और कपड़े की फेरी लगाने का काम करते है। लॉकडाउन के चलते वह परिवार के साथ राजनाद में थे। 12 जून को पुत्री आरती की शादी होनी है। इसके चलते राजाराम परिवार के साथ बोलेरो से कासगंज अपने गांव के लिए जा रहे थे। बुधवार की भोर पहर करीब सवा तीन बजे बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम परसुपुरा के सामने नेशनल हाईवे पर बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई।
No comments:
Post a Comment