प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के पिरौना हमीरपुर नहर साख में नहर में झाड़ियों के बीत शव फंसा हुआ था। कुछ चरवाहों की सबसे पहले उस पर नजर गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। अंदेशा जताया जा रहा है शव कहीं दूर से बहते हुए आया है या फिर किसी ने युवक की हत्या कर शव यहां छुपाया है। पुलिस संदेह के सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी म्रतक की पहचान नहीं कर पाया। पुलिस के सामने मृत्यु की वजह पता लगाने शव की शिनाख्त करने की चुनौती है। प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि पानी में डूबने से हादसे में युवक की मौत हुई है या फिर मामला हत्या का है। सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है।
जालौन उरई -------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के बीच पिरौना के पास हमीरपुर नहर शाख में रविवार को एक युवक का शव मिला। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव फेंका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
No comments:
Post a Comment