पहले चरण में आज से मिलेगी परिवहन विभाग की सेवा 43 बसें चलाने का लिया निर्णय - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 31 May 2020

पहले चरण में आज से मिलेगी परिवहन विभाग की सेवा 43 बसें चलाने का लिया निर्णय

जालौनउरई------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉकडाउन 5 में राहत मिलने के बाद पहले चरण में परिवहन विभाग की सेवा लोगों को आज सोमवार से मिलेगी। अब प्रदेश के किसी भी जिले में लोग आ जा सकेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में 43 बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर संख्या में और इजाफा किया जा सकता है। डिपो में रविवार को बसों को सैनिटाइज कराया गया। बस में चढ़ने पर यात्रियों के हाथ धुलवाए जाएंगे। बिना मास्क बस में चढ़ने पर रोक रहेगी। एआरएम ने बताया कि सभी नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। केवल स्टापेज पर ही लोग चढ़ सकेंगे, बीच में सवारी नहीं ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages