वेतन न मिलने पर भुखमरी की कगार पर आए पीआरडी जवानों का झलका आक्रोश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 30 May 2020

वेतन न मिलने पर भुखमरी की कगार पर आए पीआरडी जवानों का झलका आक्रोश

जालौन उरई -------: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के चलते अपनी परवाह ना कर जनता की रखवाली मैं दिन-रात ड्यूटी पर तैनात जनपद जालौन  के विकासखंड माधौगढ़ के प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के 12 जवानों का तीन माह से वेतन न मिलने पर जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जवानों का आरोप है कि मानदेय न मिलने से गृहस्थी चलाना कठिन हो गया है।

ब्लॉक में 24 पीआरडी जवान तैनात हैं, जिसमें 12 पीआरडी जवान कृषि उत्पादन मंडी समिति, छह पॉलीटेक्निक और छह थाने में डयूटी दे रहे हैं। पीआरडी जवान नरेंद्र सिंह, सीताराम, प्रेमनारायण, मलखान, बंजरग सिंह, दुर्गा प्रसाद, सुनील कुमार ने बताया कि जिस विभाग में तैनाती की जाती है, उस विभाग से हर माह का वेतन का पैसा पीआरडी ऑफिस भेज दिया जाता है, फिर भी तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे गृहस्थी का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। ब्लाक ऑफिसर पीआरडी हरनाम सिंह से फोन पर बात करनी चाही तो फोन बंद आया। एसडीएम शालिकराम ने बताया कि पीआरडी जवानों की जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Pages