जालौन उरई --------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एनएच 27 कालपी शनिवार को नगर के हाइवे पर एक ट्रक खराब हो गया। इसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे।
बताते चलें कि नगर में निर्माणाधीन हाइवे की सर्विस लेन पर एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। कुछ ही देर में देखते ही देखते हाईवे पर जाम लगभग 5 किमी लंबा हो गया। जो कि जोल्हूपुर मोड़ से चौरा तक पहुंच गया। इसी कारणवश पूरे दिन नगर में भी जाम की स्थिति बनी रही। प्रवासी श्रमिक भी जाम में फंसकर बेहाल रहे बच्चे महिलाएं व बुजुर्ग, भूख प्यास व गर्मी से परेशानी झेलते नजर आये। पुलिस ने जब खराब ट्रक को सर्विस लेन से हटवाया तब कहीं जाकर वाहनों के पहिये चल सके। जाम लगने के कारण डेढ़ किमी लंबे अधूरे हाईवे को पार करने में नगर के लोगों की भी मुश्किल और बढ़ गई है। जाम में कई बसें व छोटे वाहन भी फंसे हैं। जिसमें श्रमिकों के वाहन भी फंसे रहे। नगर के लोगों ने बताया कि अधूरे हाईवे पर निर्माण कार्य धीमी गति से चलने की वजह हम लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक जाम खुल गया।
No comments:
Post a Comment