सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां दुकान समय के बाद खुली मिली तो खैर नहीं - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 2 May 2020

सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां दुकान समय के बाद खुली मिली तो खैर नहीं

जालौन उरई-;------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण  कोविड- 19 के चलते जनपद जालौन के थाना रामपुरा में रामपुरा  पुलिस की सख्ती के बावजूद कस्बों में लोग शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए शनिवार को पुलिस बल के साथ सीओ खुद निरीक्षण करते दिखे।

सीओ सुबोध गौतम ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहने की अपील की। उन्होंने चौकी से पैदल मार्च झंडा चौराहा, बस स्टैंड, पानी की टंकी, कांजी हाउस होते हुए देवनगर चौराहे से कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला। इसमें कोतवाल सुनील सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, एसएसआइ आनंद कुमार, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, दारोगा बलराम शर्मा, प्रमोद कुमार, गंगासागर, शफीक अहमद, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, शाहजहां समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages