जनपद में बढे कोरोना संक्रमित मरीज 06 नए केस संख्या पहुंची 155 वहीं 79 लोगों ने कोरोना को हराया 69 केस एक्टिव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 23 June 2020

जनपद में बढे कोरोना संक्रमित मरीज 06 नए केस संख्या पहुंची 155 वहीं 79 लोगों ने कोरोना को हराया 69 केस एक्टिव

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जनपद में पुल टेस्टिंग कराई जा रही है जिसमें जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व में लाजपत नगर कोंच के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 02 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही ग्राम धनौरा तहसील कोंच के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही ग्राम सुनाया तहसील कोंच के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 02 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में पूल टेस्टिंग चल रही है जिसमें नगर कालपी कालपी के 01 कर्मचारी की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में आज दिनांक 23.06.2020 को 06 नये केस और आये है। अब जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 155 हो गयी है, जिसमें से 07 व्यक्ति मृत हो गये एवं 79 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 69 है।

No comments:

Post a Comment

Pages