डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज से आई सैंपल रिपोर्ट में तीन नए मरीज मिले। बताया कि जिले में पूल टेस्टिंग हो रही है। हाल ही में कोंच के गांधी नगर में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला था। कोंच के ही मोहल्लाप्रताप नगर के एक व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नए नए संक्रमित इन दोनों के ही संपर्क में थे। अब जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 158 हो गयी है, जिसमें से सात व्यक्ति मृत हो गये हैं, 90 व्यक्ति ठीक हो गये हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 61 है। 18 के लिए सैंपल नगर पालिका के एक बाबू कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य टीम ने संपर्क में आए 18 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। एसडीएम उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह, ईओ सुशील कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर सैंपल लिए। एसडीएम ने बताया कि कालपी में कस्बा कदौरा में 2 व्यक्ति कोरॉना संक्रमित थे। जिसमें से 1 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर आ गया है। कालपी में 19 व्यक्ति कोरॉना संक्रमित थे। जिसमे से 12 लोग स्वस्थ लाभ लेकर वापस अपने घर आ गये हैं। वर्तमान में कस्बा कदौरा में एक तथा कालपी में सात केस हैं।
जालौन उरई -----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 लॉकडाउन के चलते जिले में संक्रमितों का मिलना जारी है। बुधवार को कोंच में रहने वाले तीन लोग नए संक्रमित पाए गए। जिससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 158 हो गई। इनमें 90 स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं।
No comments:
Post a Comment