जालौन उरई----------उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के बीच अब जनपद जालौन में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है जिसमें एक्टिव केस 53 है 41 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 4 लोगों को कोरोना काल ने अपने गाल में समा लिया है जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया है कि पूर्व में नई बस्ती कालपी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोोरोना पाॅजिटिव पायी गयी थी, उनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयाी है। साथ ही पूर्व में भगत सिंह नगर कोंच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव पायी गयी थी, उनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 03 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयाी है। साथ ही पूर्व में बावली कुठौन्द में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव पायी गयी थी, उनकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयाी है एवं एक व्यक्ति ग्राम दौलतपुर विकास खण्ड डकोर में दिल्ली से आया था, जिसका सेम्पल दिनांक 10.06.2020 को भेजा गया था, जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में दिनांक 12.06.2020 को देर रात 06 नये केस और आये है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 98 हो गयी है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 53 है। घर पर रहें सुरक्षित रहें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment