लखनऊ-------: उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में भूमि विवाद में गुरुवार को दबंग पिता-पुत्र ने मॉर्निंग वॉक पर निकले के एक शिक्षक को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिक्षक को स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि गोली मारने वाले पिता व पुत्र फरार हैं। पुलिस ने इस घटना का कारण भूमि विवाद बताया है, वह पिता-पुत्र की तलाश में लग गई है।
कौशांबी के सराय अकिल के डहिया गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद में पिता व पुत्र ने पड़ोसी शिक्षक प्रवीण कुमार उर्फ बबलू को दौड़ाकर तमंचे से गोली मार दी। इन लोगों ने शिक्षक के ऊपर तीन फायर किए, जिसमें से एक गोली कंधे पर लगने से वह भागते समय गिर गए। उन्हेंं अस्पताल ले जाया गया है। जहां हालत गंभीर होने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
शिक्षक प्रवीण का पड़ोसी से घर के सामने की भूमि को लेकर करीब चार माह से विवाद चल रहा है। एसओ विजय विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपित घर मे ताला बंद कर फरार हैं।
No comments:
Post a Comment