राजस्व विभाग की टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी-डंडे - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 28 July 2020

राजस्व विभाग की टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

 जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश  बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में चकरोड पर कब्जे के विवाद में राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोगों के चोटें आई हैं। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घायलों की तहरीर लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में तहसीलदार के निर्देश पर तीन सदस्यीय राजस्व टीम में लेखपाल राघवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह,सजंय चौरसिया आदि मंगलवार को ग्रामीणों की मदद से चकरोड की नापजोख कर रहे थे। उसी समय चकरोड नाप को लेकर कैलास नारायण व बाबूराम एक दूसरे के साथ गालीगलौज करने लगे और देखते-देखते दोनो पक्ष के लोग भी आ गए। लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे को पीटने लगे। इससे वहा ंमौजूद ग्रामीणों और टीम के सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया। बवाल बढ़ता देख राजस्व विभाग की टीम बिना नापजोख के ही लौट गई।  सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी ने बीच बचाव करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
घायल कैलाश नारायण (55), उसके नाती आयुष (20), दूसरे पक्ष के बाबू राम (50) को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें कैलास नारायण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने कैलास नारायण की तहरीर पर बाबूराम पुत्र धनीराम, राजीव व संजय पुत्रगण बाबूराम, सोनू पुत्र
राजेन्द्र के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है । प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी के मुताबिक चकरोड की पैमाइश एक माह पहले भी कराई गई थी। उस वक्त भी विवाद हो गया था। जबकि राजस्व टीम का कहना है कि चकरोड नाप को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर कब्जा का आरोप लगा रहे थे।


No comments:

Post a Comment

Pages