जालौन उरई ------: (Report -Ashis Pathak Bharat News Nation 24 network )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ कालाबाजारी के लिए ट्रक से जालौन जा रहे सरकारी चावल कीजांच कर रहे पूर्ति अधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ रेढर थाने में तहरीर दी है। रेढर एसओ योगेन्द्र पटेल का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया गया है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरकारी चावल 135.20क्विंटल ट्रक से गुरूवार रात जालौन बेचने के लिए जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर रेढर प्रभारी घनश्याम सिहं ने ट्रक को पकड़ कर थाने में खडा करा दिया था। मौके पर पहुंचे पूर्ति अधिकारी कमल सिहं ने देर रात तक जांच की।ट्रक में 135.20क्विंटल सरकारी चाबल बेचने ले जा रहे विनय कुमार पुत्र भिखारी निवासी रूरा अशोक पुत्र देवीदीन निवासी खजुरी थाना नदीगांव व मास्टर मांइड मनोज कुमार पुत्र किशोरीलाल निवासी रूरा के खिलाफ रेढर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने विनय व अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रधान संपादक -डॉ.शिवकुमार पांचाल विज्ञापन व खबरों केेेे लिए संपर्क करें 92 360 11214 97 92 82 3304
Saturday, 12 September 2020
कालाबाजारी के लिए जा रहा 135 कुंतल चावल बरामद दो गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment