जालौन उरई------: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जनपद में कोरोना कम होने का नाम नहीं ले रहा है जनपद में गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में 31 लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। जिसमें स्वास्थ्य व पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 1420 पहुंच गई है। जबकि 1104 ठीक हो गए हैं, एक्टिव 301 और मौत की संख्या 15 पहुंच गई है। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके मोहल्लों को भी सैनेटाइज कराया जा रहा है।
आपको अवगत करा दें चला कि सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया है कि उनके यहां गुरुवार को कुल 87 लोगों की एंटिजिन जांच हुई जिसमें तीन लोग पॉजिटिव निकले हैें। पूर्व में गांधीनगर में आए एक पॉजिटिव की कांटेक्ट ट्रेसिंग में उसकी मां भी पॉजिटिव आई है जबकि एक एक नया पटेल नगर और ग्राम पडऱी में संक्रमित निकले हैैं। उधर, सीएचसी नदीगांव प्रभारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि उनके यहां 223 लोगों की जांच की गई जिसमें 104 आरटीपीसीआर के लिए बाहर भेजी गई हैं। यहां चार लोग पॉजिटिव आए हैं जिनमें तीन पीपरी कलां तथा एक ग्राम भदेवरा के हैं।
प्रधान संपादक -डॉ शिव कुमार पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9792 8233 04 92 360 11214
No comments:
Post a Comment