नोडल अधिकारी व विशेष सचिव ने ली कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 3 September 2020

नोडल अधिकारी व विशेष सचिव ने ली कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक

 जालौन उरई-------: ( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन  24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव (भाषा) पवन कुमार ने कोविड 19 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड 19 को लेकर जिले मेें चलाई जा रही सभी योजनाओं को अधिकारी गंभीरता से लें, ताकि उसका लाभ आम लोगों को मिल सके।
नोडल अधिकारी ने कोविड 19 के संबंध में होने वाली सैंपलिंग के बारे में जानकारी तथा एक्टिव केस के संबंध व अब तक हुई टेस्टिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जांच किट की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी की। इस पर सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि जनपद में अब कुल 55780 सैंपलिंग की गई है तथा टोटल पाजिटिव केस 1389 है, ठीक हुए मरीज 1073, जिले में 15 संक्रमितों की मृत्यु हुई है और वर्तमान में एक्टिव केस 301 है। किट्स 43500 प्राप्त हुई थी, जिसमें 3919 शेष बची हुई। किट की मांग को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया अस्पताल में होल्डिंग रूम को बना दिया गया है। नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया गया, कि अगर होल्डिंग रूम में भर्ती मरीज अगर भागता है, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उरई संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
गंदे शौचालय देख बिफरे नोडल अधिकारी          विशेष सचिव भाषा नोडल अधिकारी पवन कुमार ने कोविड 19 के मरीजों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए सर्वप्रथम मधुवन विला में बने कोविड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंकन का रजिस्टर व मरीजों की संख्या के विषय में पूछा। जिस पर प्रभारी ने बताया कि कुल 62 मरीज भर्ती है। इस दौरान उन्होंने दूरभाष के माध्यम से मरीजों से बातचीत कर उनके हालचाल व सुविधाओं के विषय में पूछा। इसके बाद उन्होंने जमुना पैलेस का भी निरीक्षण किया। यहां पर कुल 42 मरीज भर्ती होने की जानकारी मिली। यहां उन्होंने शौचालय में गंदगी देख जिम्मेदारों की फटकार लगाते हुए जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अल्पना बरतारिया, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages