जालौन उरई -----:(Beuro report- Ashis Pathak Bharat News Nation 24 network) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए आज जनपद जालौन के कलेक्ट्रेट मे विशेष सचिव भाषा/नोडल अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में स्थित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पर कोविड-19 से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने कन्ट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष पर आने वाले काॅल की समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी चाही। होम कोरेन्टाइन के संबंध में पूछा कि यह व्यवस्था कब से लागू की गई तथा पहला संक्रमित व्यक्ति कब इस व्यवस्था के तहत लाभान्वित हुआ और उसमें किस प्रक्रिया को अपनाया गया। एम्बुलेंस रजिस्टर को चैक किया तथा एम्बुलेंस व्यवस्था की सक्रियता पर गहनता से पूछताछ की। होम कोरेन्टाइन घर को तथा उनके सम्पर्क में आने वाले घरों को सेनेटाइज किया जाता है अथवा नही। आनलाइन रिपोर्टिंग की सक्रियता पर जानकारी की जिस पर प्रभारी द्वारा बताया गया कि होम कोरेन्टाइन 20 जुलाई 2020 से शुरू किया गया, पहला संक्रमित मरीज 07 अगस्त 2020 को होम कोरेन्टाइन किया गया था। अस्पताल के समकक्ष ग्लब्स, मास्क, सेनेटाइजर, टेम्परेचर मीटर, खाना, रहने आदि की व्यवस्थाये उपलब्ध होने पर ही होम कोरेन्टाइन किया जाता हैं तथा साथ ही प्रतिदिन व्हाट्सअप के माध्यम से संक्रमित मरीज द्वारा टेम्परेचर से डाॅक्टर को अवगत कराया जाता हैं। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि संक्रमित मरीज के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया जाता है तथा यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि उक्त व्यक्ति घर से बाहर आकर अन्य लोगो के सम्पर्क में तो नही आ रहा हैं। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी संक्रमित मरीज होम कोरेन्टाइन के पश्चात ठीक होते है तो उनका फिजिकल टेस्ट भी कराया जाये। आरआरटी टीम द्वारा ठीक ढंग से कार्य न किये जाने पर तथा आनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य सन्तोषजनक न पाये जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की तथा साथ ही यह भी निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता तथा लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे
Tuesday, 1 September 2020
विशेष सचिव व नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 की बैठक संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment