जालौन उरई ------:( रिपोर्ट शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन 24 network) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम महेश पुरा निबासी ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को मंगलवार को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि हमारे ग्राम का प्रधान प्रह्लाद पाल फर्जी कार्य कागजों में दिखाकर उनका फर्जी भुगतान करा लेता है जैसा कि गोधन सिंह कुशबाहा के खेत से खेम सिंह वर्मा के खेत तक एक दो सौ मीटर नाले का निर्माण कराना दिखाया गया है जो आज भी पूर्ण नहीं है लेकिन फर्जी जाव कार्ड के माध्यमों से इसका भुगतान करवा लिया गया है ऐसे ही दयाराम जाटव के घर के पास एक हेण्डपम्प का भी फर्जी भुगतान करा लिया गया है ग्राम में सफाई कर्मी भी नहीं आता है और पूरे शीशी रोड पर गन्दगी का अम्बार लगा है और इतना ही नहीं ग्राम प्रधान द्वारा कुछ चहेतों को छोड़कर किसी को भी मनरेगा के द्वारा काम भी नहीं दिया जा रहा है सरकारी योजनाओं को प्रधान द्वारा लगातार पलीता लगाते हुए उनका फर्जी भुगतान करवाया जा रहा है उपरोक्त ग्राम प्रधान से ग्रामबासी बहुत परेशान हैं जिसकी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराए जाना आवश्यक है इस दौरान दीपक कुशबाहा संदीप कुशबाहा परमलाल नेक सिंह राहुल सुरेंद्र सुनील अशोक कुमार जय सिंह पप्पू दयाराम मुकेश गणेश मनसुख सहित तमाम ग्रामबासी मौजूद रहे।
Tuesday, 1 September 2020
प्रधान के कार्यों से त्रस्त ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment