कालपी कदौरा-------: (रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एसडीएम कौशल कुमार ने चतेला के पास स्थित अवैैध बालू डंप में छापा मारकर उसे सीज कर दिया। छापे की भनक लगते ही कर्मचारी पहले ही भाग निकले। खंड भेंड़ी खरका खदान जो कि हमीरपुर जिले की सीमा पर स्थित है के पट्टा धारक ने जालौन सीमा में अवैध खनन कर डंप लगाया था। खनिज सर्वेयर वेद प्रकाश की तहरीर पर अनिल निवासी मुरार गिर्द ग्वालियर मध्यप्रदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। अनिल दीक्षित निवासी मुरार गिर्द ग्वालियर के नाम पर है मुकदमा दर्ज कराया। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि पंडौरा के समीप स्थित डंप को सीज किया गया है। जबकि जालौन सीमा पर अवैध रूप से डंप लगाए संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस मौके पर सीओ बीके श्रीवास्तव भी रहे।
Friday, 18 June 2021
एसडीएम ने छापा मारकर अवैध बालू डंप किया सीज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment