जालौन उरई -----:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की विकासखंड कुठौंद आज दिन मंगलवार को कुठौंद पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जालौन के कुशल निर्देशन में वांछित एवं सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त मिथुन और शिवेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम जरा होलिया थाना औरैय्या जिला औरैय्या थाना हाजा के मु0अ0सं0 176/20 धारा 393 भादवि व मु०अ०सं० 177/20 धारा 307 भावदि मे वांछित चल रहा था जिसको मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी कुठौंद मय हमराहिओं द्वारा एक अदद तमंचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर के नैनापुर से सिरसा कलार रोड पर सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी ने रात्रि में ट्रक चालक सहित उसके साथियों के साथ लूटपाट का प्रयास किया था एवं पुलिस के ऊपर फायरिंग कर जंगल के रास्ते भाग गया था। अभियुक्त मिथुन उर्फ शिवेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम जरहौलिया के विरुद्ध थाना हाजा पर मु०अ०सं० 201/2020 धारा 3/25 पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष अरुण तिवारी एसआई दिनेश कुमार बालियान कांस्टेबिल उमेश कुमार कांस्टेबिल प्रवीण कांस्टेबिल मलखान सिंह मौजूद रहे।
Tuesday, 1 September 2020
कुठौंद पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment