जालौन उरई -----:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन माधौगढ़ के रहने वाले एक पुलिस जवान जो बांदा में तैनात है ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई छुट्टी से वापस ड्यूटी लौट रहे पुलिस जवान घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही दिनों के अंतराल में हुई इस तरह की दूसरी घटना से क्षेत्रीय लोग स्तब्ध हैं।
बोहरा गांव के निवासी सुखपाल कठेरिया माधौगढ़ में ही निवास करते हैं जिनका पुत्र पवन (24 वर्ष) बांदा के नरैनी में पुलिस महकमें में आरक्षक के पद पर तैनात था। 31 अगस्त को छुट्टी समाप्त कर वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था तभी बांदा जाते समय सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई जिसमें पुलिस जवान पवन की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो जवान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इधर परिजनों को सूचना मिलते ही सभी लोग घटना स्थल के लिए निकल गए। जिले में आधा महीना पहले जगम्मनपुर की महिला आरक्षक की सडक़ हादसे में मौत हो गई थी कि अब इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया। कस्बे में मोहल्ले के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जो व्यक्ति कुछ घंटे पहले उनके बीच था। अचानक से दुनिया को अलविदा कैसे कह सकता है।
No comments:
Post a Comment