लाठीचार्ज व नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सपा छात्रसभा ने निकाला जुलूस - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 1 September 2020

लाठीचार्ज व नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सपा छात्रसभा ने निकाला जुलूस


 जालौन उरई-------:( ब्यूरो रिपोर्ट आशीष पाठक भारत News Nation 24 network)  उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन   के मुख्यालय उरई में समाजवादी पार्टी छात्रसभा के एक
दर्जन के लगभग छात्रों ने शहर के अम्बेडकर चौराहे से भाजपा की प्रदेश सरकार के विरोध में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पहले मामू-भांजे की मजार के पास प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगाकर फूंक डाला। इसके बाद सपा छात्रसभा के छात्र नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर
पहुंचे जहां जाम लगा दिया तथा सड़क पर लेट गये जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस  छात्रों द्वारा लगाये गये जाम को खड़ी देखती रही और छात्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते रहे। गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया गिरफ़्तार किये गये पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे शैलेन्द्र श्रीवास, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फ़रहत उल्ला, इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा छात्रसभा के अजीत यादव, राकेश सोनकर, रामखिलावन यादव कालपी, अनुपम गुर्जर, महेन्द्र राठौर, इमरान अंसारी, दिलशाद अली, संतोष, मंगल सिंह, मोहित यादव इकलासपुरा, अजीत यादव, संजय द्विवेदी, लालू ठाकुर, मयंक पचौरी सहित आदि छात्र मौजूद रहे। इसके उपरांत सपा छात्रसभा के लोगों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी भेंट किया। जिसमें मांग की गयी कि नीट परीक्षा रद्द की जाये तथा गिरफ्तार सपा नेताओं को रिहा किया जाये साथ ही नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रर्दशन कर रहे नेताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की गयी।

No comments:

Post a Comment

Pages