जालौन उरई -------:(रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत न्यू नेशन 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एट थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया आप को घटना से अवगत कराते चले कि 12/11/2020 जालौन में थाना एट पुलिस द्वारा विरसनी कबूतरा डेरा को जाने वाली कच्ची सड़क से अभियुक्त भरत बरार पुत्र रमेश बरार उम्र 30 वर्ष निवासी वरासनी एट को 2 नीले रंग की पिलास्टिक की पिपियो में 100 लीटर अवैध कच्ची शराब मोटर साइकिल नंबर MH 14 HP 1418 के साथ बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में अभियुक्त पर मु0अ0स0 241/20धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 207 एम0वी0 एक्ट का अभियोग किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0श्री लाल बहादुर सिंह, उ0नि0श्री अभिषेक सिंह, कांस्टेबल रजनेश कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, होमगार्ड रामचंद्र शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment