प्रधान सहित 15 लोग जख्मी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 12 March 2020

प्रधान सहित 15 लोग जख्मी

जालौन उरई ---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़में फाग गायन के विरोध में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने में प्रधान समेत 12 से 15 लोग घायल हो गये सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि दोनों ही पक्षों से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर बीस लोगों के खिलाफ मारपीट व अराजकता पैलाने का मामला दर्ज किया जा रहा है। गांव में भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।         प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुरा में सोमवार रात होली जलने के बाद कुछ लोग अशोक पाल के घर के बाहर फाग गा रहे थे। जबकि अशोक के परिवार में शोक के कारण होली नहीं मनाई जा रही थी। इस पर प्रधान पति शिवप्रसाद पाल व कुछ अन्य ग्रामीणों ने फाग गा रहे लोगों को मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि लाठी डंडा चलने शुरू हो गए। पूरे गांव में हड़कंप सा मच गया। चीख पुकार मच गई। मारपीट में कई लोगों के सिर तक फट गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आनन फानन में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। घायलों में हितेंद्र सिंह, श्यामू सिह, प्रिसूं सिह पुत्र शंकर सिंह दूसरे पक्ष से प्रधान केशकली पत्नी शिवप्रसाद पाल गजेंद्र, अरविंद, अर्जुन सिह का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है और दोनों पक्षों से करीब बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी तरह का विवाद दोबारा न हो, इसके लिए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages