जालौन उरई -------:(रिपोर्ट - अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच थाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 27 वर्षीय महिला अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूल गई जहां पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई परिजनों ने घटना की सूचना संबंधित थाना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने आकर शव को फांसी से उतारा व कानूनी कार्रवाई की पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा निवासी विनय पटैरया की 27 वर्षीय पत्नी शिमला का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात फांसी पर लटका मिला। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शिमला का विवाह 4 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके 3 वर्ष की एक बच्ची है।
भैया दूज पर आया भाई जितेंद्र मिश्रा भी घर में मौजूद था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाल का कहना है कि पूछताछ की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
No comments:
Post a Comment