गलियों में पसरा सन्नाटा पुलिस बल रहा मुस्तैद - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 17 November 2020

गलियों में पसरा सन्नाटा पुलिस बल रहा मुस्तैद

 जालौन उरई (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के मुख्यालय उरई से महज 8 किलोमीटर दूर  डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में दो दिन पूर्व जुआरियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर   ग्रामीणों द्वारा हुए पथराव के मामले में मंगलवार को पूरे दिन फोर्स तैनात रही। जिस कारण गांव में सन्नाटा ही पसरा रहा। ग्रामीण जरुरी कामकाज से वह भी डरे सहमे हुए ही घरों से निकले। गलियों में एक बार सन्नाटा रहा। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि बवाल करने वालों को चिन्हित कर धरपकड़ की जा रही है। ग्रामीणों में पुलिस की बर्बरता को लेकर रोष बना हुआ है।

दीपावली की रात पुलिस ने कुसमिलिया गांव में जुआ खेलते सात लड़कों को पकड़ा था। उनहें छुड़ाने के लिए रविवार को ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठियां पटकीं थीं। पुलिस ने बवाल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी थी।
मंगलवार को आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस की सख्ती देख ग्रामीण दहशत में रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बेवजह लोगों को भी पकड़कर बलवे में बंद कर रही है। इसके लिए दो एक दिन में एसपी से मिलकर शिकायत की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages