महिलाओं को घर परिवार के साथ साथ सामाजिक कार्यो मे भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी- श्रीमती संगीता पटेल जालौन उरई-------:(रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन , आज हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान, उरई, जिला जालौन द्वारा श्रीमती संगीता पटेल( जिलाध्यक्ष महिला मंच - अपना दल (एस) जिला जालौन ) का सम्मान महिला शक्ति के रूप मे जिला कार्यालय अपना दल (एस) पर जिला प्रभारी रोहित गुप्ता, संगठन सचिव अनिरुद्ध विश्नोई एवं जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री अनिल कुमार अटरिया (जिलाध्यक्ष - अपना दल [एस] ,जिला जालौन) उपस्थित रहे । श्री अनिल अटरिया ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि आज समाज मे महिलाओं की भूमिका बदलती जा रही है । आज की महिला सशक्त है, एक महिला ही समाज को जोड़ कर रखती है । स्रष्टि के संचालन से लेकर परिवार की धुरी एक महिला ही होती है । आज के दौर मे महिलायें हर कार्य को करने मे सक्षम है ।
श्रीमती संगीता पटेल ने महिलाओं के अधिकारों के बारे मे बात करते हुये कहा कि महिलाओं को घर परिवार के साथ साथ सामाजिक कार्यो मे भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी, तभी हम सब मिल कर एक श्रेठ समाज का निर्माण कर पायेंगे ।
श्री अनिल अटरिया एवं श्रीमती संगीता पटेल द्वारा हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया । साथ ही आश्वासन दिया कि संगठन के सामाजिक कार्यों मे भी सक्रिय रहेंगी ।
हमराह परिवार श्री अनिल अटरिया जी एवं श्रीमती संगीता पटेल जी का आभार व्यक्त करता है , जो उन्होंने अपने बहुमूल्य समय मे से कुछ समय हमें दिया ।
इस अवसर पर हमराह परिवार के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता, संगठन सचिव अनिरुद्ध विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया के साथ श्री पंकज शिवहरे, राम लखन वर्मा, मानवेन्द्र सिंह वोगी अटरिया, विक्रांत त्रिपाठी एवं दिगपाल जी आदि उपस्थित रहे ।
रोहित गुप्ता
जिला प्रभारी/ कार्य. जिलाध्यक्ष
अनिरुद्ध विश्नोई
संगठन सचिव
No comments:
Post a Comment