बोलेरो चालक ने ली दो की जान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 10 November 2020

बोलेरो चालक ने ली दो की जान

  जालौन उरई ---------:( रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जालौन उरई मार्ग पर ग्राम  बोहद पुरा में एक अनियंत्रित बोलेरो चालक ने टक्कर मार कर दो की जान ले ली हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों मौके पर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, थोड़ी दूर जाने के बाद तेज रफ्तार बोलेरो भी बेकाबू होकर पलट गई। बोलेरो सवार लोग मौके से भागने में सफल रहे।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव निवासी भोला यादव (55) पुत्र स्वर्गीय चिंतामणि मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास घर के बाहर जालौन-उरई हाईवे पर खड़े होकर गांव के ही आकाश चौधरी (25) पुत्र जय प्रकाश से बातचीत कर रहे थे। तभी उरई से जालौन की ओर जा रही बोलेरा ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर लगभग बीस फिट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक ने भी अपना संतुलन खो दिया और कुछ दूर जाकर पेट्रोल पंप के पास गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पलट गई।
गाड़ी पलटने के बाद भी राहगीरों के मुताबिक, बोलेरो में दो से तीन लोग सवार थे, जो मौके से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो पर पथराव किया। तब तक कुछ लोग दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आकाश खेती किसानी करता था और उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो लड़कियां हैं। वहीं भोला यादव भी किसानी करते थे। उसके तीन बेटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि बोलेरो को कब्जे में लेकर उसमें सवार लोगों का पता किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Pages