जालौन कालपी --------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत न्यूज़ नेशन 24 ) लोगों को अब पुलिस का भी नहीं रहा डर जनपद में एक घटना सामने आई है जहां पर 1 ट्रैक्टर चालक को पुलिस द्वारा रोकने पर वह दरोगा से भिड़ गया दरोगा व ट्रैक्टर चालक के बीच जमकर मारपीट हुई जनपद जालौन के कस्बा कालपी सब्जी मंडी रोड पर ट्रैक्टर ले जाने से रोकने पर चालक दरोगा से भिड़ गया। दरोगा ने डंडा चलाया तो चालक ने भी उसके साथ मारपीट कर दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने चालक को दबोच लिया और कोतवाली ले गई। मंगलवार दोपहर एक चालक ट्रैक्टर लेकर सब्जी मंडी रोड पर जा रहा था। सदा वर्दी में एक दरोगा ने उसे रोक लिया और सब्जी मंडी रोड पर जाने से मना किया। ट्रैक्टर चालक ने सब्जी मंडी से सामान गांव ले जाने की बात कही लेकिन दरोगा ने नहीं जाने दिया। इस पर ट्रैक्टर चालक और दरोगा में कहासुनी होने लगी। दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चालक ने भी दरोगा के साथ मारपीट कर दी।
आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। विवाद बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि जांच की जा रहा रही
No comments:
Post a Comment