सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 18 November 2020

सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत

जालौन उरई-------:  (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री  भारत News Netion 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई स्थित  कानपुर  झांसी हाईवे करमेर क्रॉसिंग पर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह हेलमेट नहीं लगाए था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर निवासी रंजीत (26) पुत्र हरीशचंद्र मंगलवार की देर शाम बाइक से उरई से खरीदारी कर अपने गांव करमेर जा रहा था। जब वह झांसी-कानपुर स्थित मिनौरा कालपी हाइवे पुल के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। रंजीत उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सिर पर भी गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर पत्नी प्रीति, मां रामकली सहित परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रंजीत की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। एक बच्ची कंचो है। युवक की मौत से घर में मातम पसरा है। पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, संवाद न्यूज एजेंसी जालौन के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गायर निवासी चुन्ना लोडर गाड़ी से कैंथ गांव में भैंस लेने के लिए गए थे। कैंथ गांव में भैंस खरीदकर वह लोडर पर उसे लादकर सुबह लगभग 11 बजे वापस गायर जा रहे थे। तभी लौना गांव के पास सामने से आ रही बाइक सवार सर्वेश (24) निवासी लौना से भिड़ंत हो गई।
हादसे के वक्त हेलमेट न होने के चलते बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद लोडर चालक लोडर को मौके पर छोड़कर भाग निकला। वहीं, गांव के लोगों ने जब हादसे को देखा तो तत्काल घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को कोतवाली में लाकर खड़ा कराया

No comments:

Post a Comment

Pages