हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान जिला जालौन द्वारा धूमधाम से मनाया वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का जन्म उत्सव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 19 November 2020

हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान जिला जालौन द्वारा धूमधाम से मनाया वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का जन्म उत्सव

जालौन उरई  --------:(रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 19 नवंबर 2020 को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से जिला कार्यालय राठ रोड पर मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार अटरिया( जिला अध्यक्ष अपना दल एस )उपस्थित रहे, और विशेष अतिथि के रूप में मंजू रानी (जिला मंत्री बीजेपी) एवं श्रीमती संगीता पटेल( जिला अध्यक्ष महिला मंच अपना दल) उपस्थित रही ।
 मुख्य अतिथि ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं समाज को संदेश दिया कि आज इस देश व समाज को आज रानी लक्ष्मी बाई जैसी महिलाओं की आवश्यकता है, जिन्होंने देश और समाज को जोड़ने का कार्य किया । सन 1857 की आजादी की क्रांति की ज्वाला को जलाया ।
इस कार्यक्रम में आगे श्रीमती संगीता पटेल ने एक वीडियो जारी कर महिलाओं को संदेश दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी पर हैं, हर क्षेत्र में वह निरंतर आगे बढ़ रही हैं । यदि उनके साथ कहीं भी किसी तरह का शोषण होता है तो उनको इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। यह भी एक तरीके का आंदोलन है कार्यक्रम में आगे मंजू रानी जिला मंत्री बीजेपी ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संदेश दिया कि हम सभी महिलाएं यह संकल्प लेती हैं कि रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलकर समाज को संगठित एवं मजबूत करेंगे, जिससे कि समाज में एक बार पुनः रामराज्य जैसा माहौल बन सके ।किसी भी महिला को कहीं भी, किसी भी तरीके का भय और निराशा ना हो ।
इस कार्यक्रम में हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के जिला प्रभारी  रोहित गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री अनिल अटरिया ,श्रीमती संगीता पटेल, मंजू रानी जी का स्वागत किया । संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे लोगों के सहयोग से ही हमराह जैसा परिवार आज समाज में कार्य कर रहा है । हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि समय-समय पर आप सभी का सहयोग हम लोगों को निरंतर मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमलिया, विशेष सहयोगी गोपाल गहोई आदि उपस्थित रहे  ।

No comments:

Post a Comment

Pages