कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई समाज के लोगों ने - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 24 January 2021

कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई समाज के लोगों ने

1-कर्पूरी ठाकुर ने आजादी के लिए संघर्ष कर देश को आजाद कराया-विधायक
उरई जालौन------: ( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में आज शहर के रामनगर अजनारी रोड़ स्थित कृष्णाधाम सभागार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौजूद रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश सैन राष्ट्रीय महासचिव भारतीय सैन समाज रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन श्रवण कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्रावन वर्मा संरक्षक भारतीय सैन समाज ने की।
मुख्य अतिथि विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कर्पूरी ठाकुर की 98 जयंती है जिन्होंने अपना पूरा योगदान आजादी की लड़ाई में दिया। वह उस शताब्दी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाने का काम किया वह बिहार प्रांत दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे जिन्होंने देश व प्रदेश के मजदूरों का साथ देने का काम किया उन्ही की लडाई के आज समाज के लोगों को आरक्षण मिल रहा है। आज हम सभी लोगों को कर्पूरी ठाकुर के बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को सकार करना है। 
इस मौके प्रमुख रूप से सी. पी.सिंह प्रदेशीय महासचिव, महेन्द्र कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष झांसी, जगदीश शरण याज्ञिक, हरीशंकर याज्ञिक, रामअवतार सविता,  रामकिशन वर्मा, गंगाप्रसाद अध्यापक,  रमेश याज्ञिक, राजकुमारी सबिता, मुन्नी देवी याज्ञिक, रानी देवी, मालती सबिता शिक्षिका, महेश विश्वकर्मा, रामरतन प्रजापति, महेंद्र वर्मा, मालती देवी, सुमन वर्मा, अखिलेश यादव, कमलेश विश्वकर्मा सहित दर्जनों की संख्या में सबिता समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन डा. जयकुमार ओमरे नगर अध्यक्ष भाजपा पिछ़डा वर्ग उरई ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages