दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट व गाली गलौच - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 26 November 2020

दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट व गाली गलौच

जालौन------: (रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी अर्चना पत्नी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर थी। तभी वहां गांव के ही संदीप कुमार आ गए और उससे सरिया मांगने लगे। उसने बताया कि अभी उसके पास सरिया कटा हुआ नहीं है। सरिया जब काटा जाएगा तब वह उसे दे देगी। इस बात से नाराज होकर संदीप ने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी, डंडों से मारपीट करने लगा। पति रविंद्र व चाचा रामबाबू ने बचाने की कोशिश तो उन्हें भी लाठी, डंडों से मारा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

Pages