कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र का बैन सवारों ने किया अपहरण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 26 November 2020

कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र का बैन सवारों ने किया अपहरण

जालौन------: (रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद  जालौन छात्र हुआ अनहोनी  का शिकार  घटना जनपद जालौन में सामने आई है जहां पर ट्यूशन जाते समय बुधवार सुबह उरई-जालौन मार्ग से मारुति वैन सवार बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। भिंड में बदमाश लघुशंका लगने लगे तो मौका पाकर छात्र भाग निकला। ट्रक चालक के फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन सुबह छात्र को घर ले आए।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी कपिल पुत्र संजय कुमार कक्षा 9 का छात्र है। कपिल ट्यूशन पढ़ने जालौन आता है। बुधवार सुबह ट्यूशन के लिए घर से निकाला था। सुबह करीब 9 बजे उरई-जालौन मार्ग पर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उरई की ओर से बिना नंबर की सफेद मारुति वैन आई।
वैन में सवार तीन लोगों ने मुंह बंद कर कपिल को गाड़ी में खींच लिया और बंगरा होते हुए भिंड ले गए। भिंड के पास बदमाश लघुशंका करने लगे, इसी बीच छात्र भाग निकला। वहां से ट्रक चालक बलराम के पास पहुंचा और उससे घर पर फोन कराया। रात लगभग 7:30 बजे फोन आने पर परिवार के लोग घर से निकल गए। गुरुवार दोपहर बच्चे को लेकर लौटे। संजय ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना भी दे दी है। 

No comments:

Post a Comment

Pages