वैद्य समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 2 July 2020

वैद्य समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

लखनऊ-;------:उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में एक ही परिवार केेेे 4 लोगों की सामूहिक हत्या होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर एएसपी केवी अशोक, सीओ समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को अस्पताल भिजवाया गया। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।

होलागढ़ थाना क्षेत्र के लाला का तालाब गांव में रहने वाले एक वैद्य समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हया कर दी गई। वहीं विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर जुटे लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। शवों को कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अब जांच-पड़ताल और पूछताछ के साथ ही वारदात साक्ष्य जुटा रही है।

 थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में 40 वर्षीय विमलेश पांडे वैद्य थे। गांव में ही वह मरीजों को दवा देते थे। इसी से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। उनके परिवार के लोग गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विमलेश पांडे के साथ ही उनकी पुत्री सोमू 22, पुत्र शीबू 19 और प्रिंस 18 की हत्या कर दी। विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। सीओ सोरांव भी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद एएसपी केवी अशोक भी पहुंचे।

पुलिस के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगा है। तहकीकात की जा रही है। पुलिस अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ ही आस पास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर ही हैं। 

No comments:

Post a Comment

Pages