जालौन------: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोनावायरस covid-19 के बीच रामपुरा,जालौन शादी समारोह के अवसर पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से टेंट सहित चार सहायक हलवाई जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपको घटना से अवगत कराते चला है कि जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम महटौली में प्रतिराम राजपूत (फौजी) पुत्र रामेश्वर दयाल की पुत्री का आज विवाह है । घरातियों एवं बारातियों के लिए खाना बन रहा था उसी समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसके कारण वहां लगे टेंट ने आग पकड़ ली , देखते देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और एक भूसाघर व एक घर के छप्पर में आग लगने से भगदड़ का माहौल हो गया जिसके कारण औरेया से खाना बनाने आए हलवाई के चार सहायक आग से झुलस कर तथा कुछ ग्रामीण भगदड़ मचने से गिरकर व कुचल कर चुटिहाल हो गए। घायल हलवाइयों को चिकित्सा हेतु समीप के औरैया नगर ले जाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।मौके पर मुख्य आरक्षी चन्द्रकिशोर शुक्ला ने पंहुच स्थिति पर नियन्त्रण कराने मे सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment