प्रशासन की अगुवाई में 2 सैकड़ा से अधिक वाहनों के साथ गूंजे वंदे मातरम के नारे ।
आइए देखते हैं वीरेंद्र सिंह चौहान की रिपोर्ट
जनपद मुख्यालय उरई में जिलाधिकारी की अगुवाई में प्रशासनिक तिरंगा वाहन यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ-साथ सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा माधवगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी वह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना आदि लोगों ने डीपीआरओ अवधेश बहादुर सिंह के द्वारा तैयार की गई पंचायत राज कर्मचारियों व अधिकारियों की भीड़ के साथ जिला कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त स्टाफ के साथ सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण से प्रशासनिक वाहन तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया कलेक्ट्रेट होते हुए यह तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौराहा भगत सिंह चौराहा होते हुए घंटाघर माहिल तालाब इलाहाबाद बैंक चौराहा कोच बस स्टैंड से होते हुए जेल रोड पर घूमती हुई वापस जिला कलेक्ट्रेट आई खास बात यह रही कि इस तिरंगा यात्रा का लोगों ने फूलों की वर्षा कर अभिवादन करते हुए स्वागत किया । रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान वीरेंद्र सिंह चौहान
No comments:
Post a Comment