जालौन उरई-------:(रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी नगर के मोहल्ला राम चबूतरा नई बस्ती मे पांच दिन पहले वर्षीय ट्रेक्टर मिस्त्री की हुई हत्या की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है । पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।
वुधवार को स्थानीय कोतवाली के मीटिंग हॉल मे क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि 19/20 नवंबर की रात मे घर के अंदर ट्रेक्टर मिस्त्री बाबू खां पुत्र कल्लू खां की पत्थर तथा चाकुओ के हमले से हत्या कर दी गई थी । उक्त प्रकरण मे मृतक की पत्नी नगीना ने चार अज्ञात लोगो के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज़ कराया गया था।प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह मामले की विवेचना कर रहे थे।
घटना के खुलासे के लिये कोतवाल शिव गोपाल सिंह, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज रवि शंकर मिश्रा उपनिरीक्षक योगेश पाठक, एस. एस. आई. दिनेश कुरील सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम को तैनात किया गया था।मोवाइल फोन के कॉल डिटेल तथा घटना स्थल मे एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्यारोपी प्रेमी मु. जावेद पुत्र स्वर्गीय जाहिद खां निवासी ग्रामीण महजहमी गली थाना विन्दकी को कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुम्बद के पास से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी पत्नी नगीना को रामचबूतरा कालपी से पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त चाकू को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया । क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पहले अपने पति बाबू खान को रात में नशे की गोली दी बाद मे पत्थर तथा चाकूओं से हमला कर हत्या कर दी थी।वादिया पत्नी नगीना तथा आरोपी जावेद को धारा 302 आई. पी. सी. के तहत गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment