बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को भव्यता के साथ मनाया जायेगा-रफीउद्दीन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 10 January 2021

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को भव्यता के साथ मनाया जायेगा-रफीउद्दीन


1- मुस्लिम समाज की होगी सर्वाधिक भागीदारी
उरई जालौन-------: (ब्यूरो रिपोर्ट -भारत  News Nation 24)बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहिन मायावती 65वां जन्मदिन को जनकल्याण दिवस के भव्यता के साथ आगामी 15 जनवरी को जेल रोड़  स्थित ईशा बैंकेट गेस्ट हाल में मनाया जायेगा। जिसमें मुस्लिम समाज की सर्वाधिक भागीदारी होगी। उक्त बात बहुजन समाज पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रफीउद्दीन पन्नू ने अनौपचारिक भेंट वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा आगामी जिला पंचायत चुनाव को देखते हुए मायावती के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम समाज की भागीदारी अधिक संख्या में हो जिसके लिए मुस्लिम समाज के नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में समाज के लोगों से सम्पर्क करना शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष.की भांति इस वर्ष बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन जोरदारी के साथ मनाया जायेगा जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता तैयारियों में जुटे हुए।

No comments:

Post a Comment

Pages