दामाद ने पत्नी व सास को उतारा मौत के घाट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 20 August 2020

दामाद ने पत्नी व सास को उतारा मौत के घाट

कन्नौज -------: (ब्यूरो- रिपोर्ट भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )मामला उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के एक गांव का है जहां पर अक्सर पति पत्नी में लड़ाई झगड़ा होता रहता था  1 वर्ष पहले  शादी के बंधन में बंधे पति पत्नी फिर से लड़ गए जहां पत्नी अपनी मां को साथ ले आई जहां पर नाराज पति ने पत्नी व  उसकी मां को  मौत के घाट उतार दिया पत्नी से झगड़े में सास विलन बन गई तो गुस्साए पति ने दोनों को हंसिये से काटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह खून से सना हंसिया लेकर पति कोतवाली पहुंच गया तो उसे देखकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। उधर, मकान के पीछे मां-बेटी के शव पड़े देखकर मोहल्ले वालों में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है और छानबीन शुरू की है।

आपको पूरी घटना से अवगत कराते चलें कि  जनपद कन्नौज के सदर  कोतवाली क्षेत्र के हौदापुरवा गांव में पवन उर्फ मुरारी की शादी करीब एक साल पहले कानपुर के शिवराजपुर ग्राम शाहपुर माला निवासी 24 वर्षीय सविता से हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था, कुछ दिन पहले ही सविता नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि दो दिन पहले सविता अपनी मां 65 वर्षीय कलावती को लेकर ससुराल आई थी।

सास को देखकर पवन काफी नाराज था। कहा जा रहा है कि गुरुवार की रात पति पत्नी का झगड़ा हो रहा था, इसपर कलावती ने बेटी का पक्ष लेते हुए पवन का विरोध शुरू कर दिया। इससे नाराज पवन ने पास पड़ा हंसिया उठा लिया और मारने के लिए दौड़ा। मां-बेटी भागते हुए छत पर पहुंच गईं तो पीछे से पहुंचे पवन ने हंसिया से कई वार करके दोनों को लहूलुहान कर दिया।

यहां पहले से ही मकान के नीचे मां-बेटी के शव पड़े देखकर मोहल्ले वालों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के साथ पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी विकास राय जांच कर रहे हैं। फिलहाल हत्या का कार अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

No comments:

Post a Comment

Pages