उरई जालौन ------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में मासिक बैठक का आयोजन मंडी परिषद उरई में आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ प्रदेश वह देश की कार्यकारिणी आवाहन पर होने वाले आगामी माह जनवरी के दिनांक 11 तारीख को जनपद के सभी विकास खंड बार जिले के हर ब्लॉक से ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी से लेकर के ग्राम समितियों के सहयोग से धरना के माध्यम से अपनी 11 सूत्री मांगे के ज्ञापन को विकास खंड अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन शॉप कर अपनी मांगों को पूरा कराने का अनुरोध किया जाएगा और वही बैठक में चर्चा का विषय बनी अव्यवस्थित गौशालाएं को दुरस्त करने और किसानों की बिजली पानी जैसी तमाम समस्याओं के बारे में चर्चा हुई बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष कानपुर प्रांत साहब सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं व जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहां की जो धरना ब्लॉक स्तर पर आगामी 11 जनवरी को किया जाना है उसमें किसान संघ के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सहभागिता कर सफल बनाएंगे वही कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ अरुण कुमार सक्सेना ने क्षेत्र से आए हुए लोगों का आभार प्रकट करते हुए संघ के कार्यक्रम को वह समितियों के गठन पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही इस मौके पर कानपुर प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री कमलेश शर्मा विजय चन्द पीपरी आनंद दुबे उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ संजीव चौहान राघवेंद्र सिंह वीरेंद्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रमुख सहित जनपद के सभी विकास खंडों से करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान
No comments:
Post a Comment