हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान,उरई द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 8 January 2021

हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान,उरई द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

जालौन कदौरा :-----:(-रिपोर्ट - आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के  विकासखंड कदौरा में आज हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान,उरई द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कदौरा जीआईसी के वव्यवसाय प्रशिक्षण केंद्र मे संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोबाइल महिला शक्ति प्रभारी एसआई रानी गुप्ता ने की।एस आई रानी गुप्ता ने उपस्थित बालिकाओं से उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनको हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 इत्यादि के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा आप सभी नारी शक्ति हैं ।आपके साथ या आपके आसपास कोई भी ऐसी गतिविधि जो आपको अनुचित या संदिग्ध लगती हो उसकी सूचना आप उपरोक्त नंबरों पर तुरंत दें ।आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी ।कार्यक्रम संचालिका श्रीमती ममता दीक्षित जी के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित बालिकाओं ने एसआई रानी गुप्ता एवं उनकी टीम को मेहंदी लगाकर दिखाई। एसआई रानी गुप्ता ने भी बालिकाओं के उत्साह को देखते हुए अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाई और कहा कि आप लोग जिस उत्साह के साथ यह ज्ञान अर्जित कर रहे हैं इस ज्ञान का सदुपयोग करिये। आप खुद में सक्षम बनिये एवं दूसरों को भी सक्षम बनने के लिए प्रोत्साहित करिए ।इस कार्यक्रम में हमराह एक्स कैडेट  एनसीसी सेवा संस्थान के जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया ने उपस्थित बालिकाओं, संचालिका श्रीमती ममता दीक्षित, बिशेष अतिथि प्रवीणा यादव एवं एसआई रानी गुप्ता एवं उनकी टीम का आभार किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमराह सेवा संस्थान के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता के साथ बिशेष सहयोगी मोहित वर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages