जालौन आटा -------: (रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के तहसील कालपी के ग्राम हैदलपुर के सरकारी गल्ला की दुकान का कोटा निलंबित कर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके खिलाफ खाद्य वितरण न करने व स्टॉक में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया था।
ग्राम हैदलपुर के कोटेदार मौनी के खिलाफ ग्रामीणों ने राशन न वितरण का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप था कि वह दो महीनों से ग्रामीणों का अंगूठा मशीन में लगवा लेता है लेकिन अन्न वितरण नहीं करता। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए साथ ही दुकान में स्टाक कम मिला था। राशन की दुकान निलंबित कर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है
No comments:
Post a Comment