21 वर्षीय युवक ने कुएं में लगाई छलांग मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 13 March 2021

21 वर्षीय युवक ने कुएं में लगाई छलांग मौत

 जालौन कदौरा------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 1 ग्राम में एक 21 वर्षीय युवक ने कुएं में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी पुलिस आपको अवगत कराते चले कि कदौरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गरेही गांव में शनिवार शाम घर के पास स्थित कुएं में एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को निकालने का प्रयास शुरू किया।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख तहसीलदार व सीओ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। तहसीलदार का कहना है कि कुएं में गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए सभी एतियात बरते जा रहे है।
क्षेत्र के ग्राम गरेही निवासी विकास (21) ने शनिवार देर शाम घर के 50 मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को कुएं में उतरने से रोक दिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इधर काफी देर तक कुएं में कूदे युवक को बचाने के लिए किसी के नहीं उतरने से ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
इधर सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शशिवेन्द्र द्विवेदी, सीओ सतेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कि कुएं में जहरीली गैस हो सकती है। इसलिए बिना सुरक्षा उपकरणों के नीचे उतरना ठीक नहीं है।


No comments:

Post a Comment

Pages